अनूपपुर :अपर सत्र न्यायालय राजेंद्र ग्राममें नशा मुक्ति की दिलाई शपथ

अपर सत्र न्यायालय राजेंद्र ग्राममें नशा मुक्ति की दिलाई शपथ

पुष्पराजगढ़। आज अपर सत्र न्यायालय राजेंद्र ग्राम में नशा मुक्ति के संबंध में अपर सत्र न्यायाधीश पवन शंखवार न्यायिक दडाधिकारी प्रथम श्रेणी सुनील कुमार खरे एवं  निखिल सिंघई एसडीओपी नवीन तिवारी एवं थाना प्रभारी राजेन्द्रग्राम एस.पी. शुक्ला ने नशा मुक्ति जनजागृति अभियान की एक नई मिसाल पेश की है।

 अपर सत्र न्यायाधीश  पवन शंखवार ने न्यायालय में उपस्थित विद्वान अधिवक्ता न्यायालय की समस्त स्टाफ पुलिस स्टाफ एवं दूरदराज से आए आम नागरिकों के साथ घुल-मिलकर संवाद किया और नशे के खिलाफ मुहिम की शुरुआत की जन जागरूकता में शामिल समस्त लोगों को समझाया गया किजिस प्रकार लकड़ी में लगने वाला कीड़ा बहुमूल्य कीमती फर्नीचर को नष्ट कर देता है । ठीक उसी प्रकार नशा केवल शरीर को ही नहीं, पूरे परिवार और समाज को खोखला करता है। मानव एक ऐसा प्राणी है जो अनुशासन कर्तव्यनिष्ठ समाज को अग्रसर करने में महत्वपूर्ण योगदान देता है । नशा और नाश दोनों मिलते-जुलते शब्द है। नशा मानव को नाश करने में महत्वपूर्ण योगदान देता हैं। 

न्यायालय में समस्त अधिवक्ता गण उपस्थित स्टाफ एवं अन्य उपस्थित लोगों को सामूहिक रूप से नशा न करने की शपथ दिलाई गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यदि नशे से दूर रहें और और अपनी कार्यों में रुचि लें, तो उनका भविष्य उज्ज्वल हो सकता है। यह अभियान सिर्फ एक संदेश नहीं, बल्कि एक बदलाव की शुरुआत है।

न्यायालय एवं पुलिस की यह भागीदारी सिर्फ कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं रही, बल्कि उन्होंने यह भी दिखाया कि समाज के साथ जुड़कर ही सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। नशे के खिलाफ इस प्रकार की जन-जागरूकता पुलिस और समाज के बीच विश्वास की नई दिशा दे रही है।




Post a Comment

और नया पुराने