आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर रखे सतत् निगरानी- पुलिस अधीक्षक
पुलिस अधीक्षक ने थाना बुढ़ार का निरीक्षण
शहडोल। पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने थाना बुढ़ार का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में हवालात, मालखाना, रिकॉर्ड रूम, सीसीटीवी प्रणाली, बलवा ड्रिल सामग्री तथा संधारित विभिन्न अभिलेखों व रजिस्टरों की गहन जांच की। साथ ही जरायम एवं वीसीएनवी रजिस्टर का अवलोकन कर आवश्यक टिप्पणियाँ अंकित की।
पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी व बीट प्रभारियों को आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर सतत् निगरानी रखने एवं नियमित रूप से चेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों से संवाद कर, आमजन तक पुलिस की सुलभ एवं प्रभावी उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
.jpeg)
إرسال تعليق