पात्र हितग्राहियो को दिलाए योजनाओं का लाभ
योजनाओ के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु बैठक सम्पन्न
शहडोल। जनपद पंचायत जयसिंहनगर कार्यालय के सभागार में विधायक ब्यौहारी शरद कोल एवं विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह की उपस्थिति में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओ के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक शरद कोल ने कहा कि सभी योजनाओ का लाभ पात्र हितग्राहियो को दिलाए, कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओ से वंचित न रहें। बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओ की जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती प्रगति वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्रीमती शिवानी जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें