पुलिस उप महानिरीक्षक ने किया पौधरोपण
शहडोल। प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी के के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार पर्यावरण के
संरक्षण एवं धरा का हरा-भरा बनाने के उददेष्य से एक पेड़ मॉ के नाम अभियान प्रदेश
भर में चलाया जा रहा है।
इसी श्रृंखला में एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के
तहत पुलिस उप महा निरीक्षक सुश्री सविता सुहाने,
थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी,
प्राचार्य सेंट्रल एकेडमी संजय मिश्रा ने संभागीय
मुख्यालय शहडोल सेंट्रल एकेडमी विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया तथा पर्यावरण
संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक सविता
सुहाने ने कहा कि पेड़ पौधे न केवल हमारे जीवन का आधार हैं,
बल्कि पर्यावरण को संतुलित रखने में भी अहम भूमिका
निभाते हैं। पेड़ पौधे हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं,
भूमि के कटाव को रोकते हैं और जीव-जंतुओं का आश्रय
स्थल भी होते हैं। पौधरोपण से वर्षा में वृद्धि,
तापमान में कमी और हरियाली के साथ-साथ प्राकृतिक
सौंदर्य में भी इजाफा होता है।

एक टिप्पणी भेजें