शहडोल:जिला चिकित्साल शहडोल में मनाया गया ओआरएस दिवस

जिला चिकित्साल शहडोल में मनाया गया ओआरएस दिवस

शहडोल। जिला चिकित्सालय शहडोल के शिशु रोग वार्ड में ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दस्त और उल्टी जैसी बीमारियों के समय सही उपचार के महत्व की जानकारी परिजनों तक पहुंचाया जा सके।

 कार्यक्रम में डॉक्टरो ने बताया कि परिजन घर पर ही समय पर और सही तरीके से बच्चों को ओआरएस का घोल पिलाते हैं, तो इससे बच्चों की जान बचाई जा सकती है और बीमारी की गंभीरता को कम किया जा सकता है। डॉक्टरों और नर्सिंग ऑफिसर्स ने वार्ड में उपस्थित सभी मरीजों के परिजनों को ओआरएस के महत्व के बारे में जानकारी दी।  इस अवसर पर आरएमओ डॉ. पुनीत श्रीवास्तव, डॉक्टर सुनील हथगेल और डॉ बृजेश पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Post a Comment

أحدث أقدم