शहडोल:कलेक्टर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई

कलेक्टर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई

शहडोल। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में शहडोल जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी तथा निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में शहडोल जिले के ग्राम ठेंगरहा निवासी रूबी यादव ने छात्रावास में प्रवेष दिलाने,  ग्राम करूआ निवासी लक्ष्मी प्रसाद चतुर्वेदी ने पीएम आवास की बकाया राषि दिलाने, ग्राम पंचगांव निवासी श्रीमती शेख अरफाना जिले के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय भवनो की जांच कर जीर्ण- शीर्ण भवनो को सुधार करवाने हेतु जन सुनवाई में आवेदन किया। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अन्य प्राप्त आवेदनों को कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर प्रेषित कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सौम्या आनंद, अपर कलेक्टर सरोधन सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थें।

Post a Comment

और नया पुराने