शहडोल :विधायक एवं एसडीएम ने हाथियों के मूवमेंट वाले क्षेत्रो का किया निरीक्षण, उत्पाद से प्रभावित लोगो से की चर्चा

विधायक एवं एसडीएम ने हाथियों के मूवमेंट वाले क्षेत्रो का किया निरीक्षण, उत्पाद से प्रभावित लोगो से की चर्चा


शहडोल। ब्यौहारी विधायक शरद कोल एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नरेंद्र सिंह ने ब्यौहारी जनपद पंचायत में जंगली हाथियो के मूवमेंट वाले क्षेत्रों एवं ग्रामों क्रमषः ग्राम पंचायत धॉधोकुई के ग्राम हनुमानपुर एवं झिरिया टोला का निरीक्षण किया। उन्होंने जंगली हाथियों द्वारा किए गए नुकषान से प्रभावित लोगों से मुलाकात की तथा नुकसान के संबंध में ग्रामीणों से संवाद किया। ग्रामीणों ने बताया कि जंगली हाथियों द्वारा कई मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। विधायक नें घटना स्थल पहुंच कर पीड़ित ग्रामीण जनों से जानकारी ली तथा नुकसान का जायजा लिया। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि प्रभावित परिवारों को समुचित सुरक्षा प्रदान की जाए एवं उनके नुकसान का शीघ्र सर्वे कर उचित मुआवजा दिलाएं। उन्होंने हाथियों द्वारा किए गए नुकसान से प्रभावित जनों क़ो खाद्यान वितरित किया एवं आमजन की समस्याओ से अवगत होकर सम्बंधित अधिकारियो क़ो त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत विजय सिंह, जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र पटेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।


Post a Comment

أحدث أقدم