शहडोल:दिव्यांग छात्र-छात्राओ को वितरित किये गए साइकिल एवं उपकरण

दिव्यांग छात्र-छात्राओ को वितरित किये गए साइकिल एवं उपकरण

शहडोल।  जनपद शिक्षा केंद्र गोहपारू में विभिन्न शासकीय शालाओं में अध्ययनरत 6 से 14 वर्ष तक के दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए चिकित्सीय मूल्यांकन शिविर के उपरांत चिंहित विद्यार्थियों को उपकरण वितरण किया गया। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) जबलपुर के विशेषज्ञों द्वारा व्हीलचेयर, ट्राईसाईकिल, वैशाखी, एल्बो क्रय, ब्रेल स्लेट, ब्रेल किट, एमएसआईईडी किट, हियरिंग ऐड, सीपी चेयर, बड़ा रोलेटर आदि उपकरणों का वितरण कर उनके उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई। उपकरण वितरण शिविर में जनपद सदस्य गोहपारू श्रीमती सैलजा सिंह, सरपंच श्री दलवीर सिंह, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक लक्ष्मीकांत द्विवेदी सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Post a Comment

और नया पुराने