शहडोल: कलेक्टर ने छात्राओ एवं स्थानीय जनों से किया संवाद

 कलेक्टर ने जनजातीय कन्या शिक्षा परिसर जयसिंहनगर का किया निरीक्षण

शहडोल कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने तहसील जयसिंहनगर के जनजातीय कन्या शिक्षा परिसर जयसिंहनगर का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान  जनजातीय कन्या शिक्षा परिसर मे अध्ययनरत छात्राओ से संवाद कर अध्ययन, खेलकूद सुविधाओ एवं आवासीय सुविधा भोजन एवं नास्ता, परिसर एवं शौचालयों की साफ-सफाई का निरीक्षण किया तथा अध्ययनरत छात्राओं से मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने जयसिंहनगर के स्थानीय जनजातीय समुदाय के लोगो से संवाद किया तथा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत किये गए कार्यों के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर को सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग

आनंद राय सिंहा द्वारा बताया गया कि धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें लोगो के आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड सुधार जैसे अन्य कार्य किये गए थे तथा विभिन्न योजनाओ से पात्र लोगो के आवेदन लेकर पात्रता अनुसार निराकरण किया गया है। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्रीमती शिवानी जैन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।


Post a Comment

और नया पुराने