छात्र परिषद की विद्यालय में अनुशासन और नेतृत्व की भावना को विकसित करने में अहम भूमिका- कलेक्टर
छात्र परिषद अलंकरण समारोह का किया गया आयोजन
शहडोल। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, शहडोल में छात्र परिषद अलंकरण समारोह में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर ने मॉ सरस्वती जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
अलंकरण समारोह में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने सम्बोंधित करते हुए कहा कि कि छात्र परिषद विद्यालय में अनुशासन, संवाद और नेतृत्व की भावना को विकसित करने में अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपना लक्ष्य तय कर लगन, मेेहनत और ईमानदारी से पढाई करेंगे तो लक्ष्य अवश्य हासिल होगा । कलेक्टर ने कहा कि बेहतर पढाई करे और कलेक्टर, एसपी, डॉक्टर, इंजीनियर जैसे अन्य महत्वपूर्ण पदो में जाए और देश के सर्वाेगीण विकास में अपना योगदान दें।
समारोह में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सौम्या आनंद ने नव-निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को अलंकरण पट्टिकाएं पहनाकर शपथ दिलाई। साथ ही विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुतियां भी दी गई।
इस अवसर पर नगर निरीक्षक राघवेंद्र तिवारी, तहसीलदार श्री सुमित गुर्जर, जिला खनिज अधिकारी राहुल शाडिल्य, प्राचार्य प्राचार्य श्रीमती प्रीति मिश्रा, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें