शहडोल:बालाघाट को 05–01 से हराकर रिलायंस शहडोल टीम फाइनल में

 बालाघाट को 05–01 से हराकर रिलायंस शहडोल टीम फाइनल में

शहडोल।  मध्यप्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग इंदौर तथा नेशनल स्पोर्ट्स क्लब महू के संयुक्त तत्वावधान में 28 जुलाई से 5 अगस्त तक महू (इंदौर) में आयोजित हो रहे सब जूनियर बालिका इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में आज रिलायंस शहडोल फुटबॉल टीम ने बालाघाट को 05–01 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

दूसरे समूह के सेमीफाइनल में मंडला ने बड़वानी को पराजित कर फाइनल में अपनी जगह बनाई। टूर्नामेंट का फाइनल मैच कल 03 अगस्त को शहडोल और मंडला के बीच खेला जाएगा।

  आज के मैच में शहडोल टीम की सभी खिलाड़ियों ने कोच सीताराम शहीस, राजू बैगा एवं आंचल केवट के मार्गदर्शन में शानदार प्रदर्शन किया। रोशनी ने 03 गोल, दिव्या ने 01 गोल और चाँदनी ने 01 गोल कर टीम को जीत दिलाई। यह शहडोल जिले के लिए ऐतिहासिक क्षण है, जब पहली बार जिले की बालिका टीम ने किसी ओपन टूर्नामेंट में भाग लिया और फाइनल तक पहुंची।

टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिले के कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, रिलायंस सीबीएम प्रोजेक्ट के साइट हेड राजेश वर्मा, नॉन-टेक्निकल साइट हेड मनीष वर्मा, सहायक संचालक खेल रईस अहमद, रिलायंस सीबीएम सीएसआर हेड राजीव श्रीवास्तव, संपूर्ण सीएसआर टीम एवं सभी फुटबॉल सेंटर के कोचों ने बधाई दी।

इस टूर्नामेंट में मध्यप्रदेश के जिलों की टीमे शामिल हुईं। टूर्नामेंट में दो समूहों के बीच 12 क्वालिफाइंग मैच और 2 सेमीफाइनल खेले जा चुके हैं। फाइनल मुकाबले के बाद मध्यप्रदेश की राज्य टीम का चयन किया जाएगा, जो आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जोरहाट (असम) में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी।

Post a Comment

और नया पुराने