अनूपपुर:कोतमा पुलिस द्वारा की गई जुंए की बड़ी रेड कार्यवाही , स्विफ्ट कार सहित भारी मात्रा में नगदी जप्त

कोतमा पुलिस द्वारा  की गई  जुंए की बड़ी रेड कार्यवाही , स्विफ्ट कार सहित भारी मात्रा में नगदी जप्त

अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  मोती-उर-रहमान के निर्देशन मे जिले भर में जुआ-सट्टा संचालन पर अंकुश लगाने हेतु सट्टा-जुआ खेलने एवं संचालित करने वालों के विरूध्द अभियान चलाकर  ताबड तोड कार्यवाहिया की जा रही हैं। 

          कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के मार्गदर्शन में  1 अगस्त 2025 को  थाना प्रभारी कोतमा निरीक्षक रत्नाम्बर शुक्ला को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कोतमा फिल्टर प्लांट शासकीय कालेज ग्राउन्ड के पास झाड़ियों के तरफ कुछ व्यक्ति एक चार पहिया वाहन में जुंआ खेल रहे है । मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु थाना प्रभारी कोतमा द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर मुखबिर के बतायें हुए स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई तो एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार क्रमांक सीजी 10 एस 9900 के अन्दर बैठकर चार व्यक्ति जुआ  खेल रहे थे जिनसें पूछतांछ पर अपना नाम  (1)अवधेश कुमार चौधरी पिता स्व. बेचू चौधरी निवासी अमराडंडी बाजार के पास बुढ़ार जिला शहड़ोल , (2) अभिषेक प्रताप सिंह पिता  विजय शंकर सिंह निवासी रेल्वे कांलोनी धनपुरी जिला शहड़ोल (3) अजय कुमार गुप्ता पिता रामचन्द्र गुप्ता निवासी पुरानी बस्ती अमराडंडी बुढार जिला शहड़ोल (4) हुसैन अब्बास पिता स्व. अजहर अब्बास  निवासी  अमलाई  थाना चचाई जिला अनूपपुर का होना बतायें जिनके पास से ताश की गड्डी, नगदी रकम 3,53,780/- रूपये एवं  एक सफेद रंग की मारूती सुजुकी स्विफ्ट कार कीमती 4,50,000/-  रूपये की कुल मशरूका  803780/- रूपये का जप्त कर उपरोक्त व्यक्तियों के विरूध्द धारा 13 जुआ एक्ट की कार्यवाही कर विवेचना में लिया गया । 

           उक्त कार्यवाही में  थाना प्रभारी कोतमा निरी.रत्नाम्बर शुक्ल के साथ सउनि सुखीनंद यादव, प्र.आर. रामखेलावन यादव, प्र.आर. दिनेश राठौर ,प्र.आर. ज्ञानेन्द्र पासी , चा.आर. अनिल मरावी की महत्तवपुर्ण भूमिका रही ।

Post a Comment

और नया पुराने