सक्ती:सचिव का मनमानी चरम सीमा के सातवें आसमान पर, पंचायत से हमेशा रहता है नदारत

सचिव का मनमानी चरम सीमा के सातवें आसमान पर, पंचायत से हमेशा रहता है नदारत 


तुला राम सहीस (स्वतंत्र पत्रकार)

 सक्ती। विकासखंड जैजैपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत करही के पंचायत सचिव का मनमानी चरम सीमा के सातवें आसमान पर है और पंचायत से हमेशा नदारत रहता है। पिछले दो दशक से एक ही पंचायत में अंगद के पांव की तरह जगें पंचायत सचिव को ग्रामीणों ने हटाने की मांग किए हैं। गौरतलब है कि सक्ती जिला के जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत करही में पंचायत सचिव अनिल कुमार खूंटे का मनमानी चरम सीमा के सातवें आसमान पर है। इसके बावजूद पंचायत से हमेशा नदारत रहता है। पंचायत भवन करही में हमेशा ताला लटका रहता है। पिछले दो दशक से एक ही पंचायत में अंगद के पांव की तरह जमें पंचायत सचिव को ग्राम करही ग्रामीणों ने अन्यत्र हटाने की मांग किए हैं। इस संबंध में ग्राम पंचायत करही के ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत सचिव अनिल कुमार खूंटे पंचायत भवन से हमेशा नदारत रहता है। एक, दो माह में एक या दो बार पंचायत सचिव का दर्शन हो जाए तो बहुत ही सौभाग्य की बात है। राशन कार्ड धारी हितग्राहियों ने बताया कि राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन पत्र में पंचायत सचिव अनिल कुमार खूंटे का हस्ताक्षर करवाने के लिए पिछले दो माह से पंचायत भवन का चक्कर काट रहे हैं। उसके बावजूद भी पंचायत सचिव अनिल कुमार खूंटे का दर्शन दुर्लभ हो गया है। पंचायत सचिव को उसके मोबाइल नंबर पर फोन लगाने पर फोन नहीं उठाते हैं इसके बावजूद कॉल बेक भी नहीं करते हैं। जिसके कारण यहां के ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत भवन करही के आसपास पूरा गंदगी का आलग है साफ सफाई और स्वच्छ भारत अभियान को पंचायत सचिब ठेंगा दिखा रहे हैं। यह बात ग्रामीणों के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है। बहरहाल कारण चाहे जो भी हो यहां पर पदस्थ पंचायत सचिव अनिल कुमार खूंटे के लगातार पंचायत भवन करही में नहीं आने के कारण ग्राम वासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम वासियों ने पंचायत सचिव को अन्यत्र हटाने की मांग कलेक्टर महोदय से किए हैं। 

मैं घरेलू कार्य से बाहर हूं। - अनिल कुमार खूंटे सचिव ग्राम पंचायत करही

 शिकायत  मिलने पर नियमानुसार  कार्रवाई की जाएगी। 

__वर्षा रानी चिकनजूरी गुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जैजैपुर

Post a Comment

أحدث أقدم