टोल गेट क्रॉस करने के एक घंटे पहले करना पड़ेगा, फास्टैग रिचार्ज, ट्रैफिक आरक्षक का वीडियो दो करोड़ लोगों ने देखा
फरीद खान कि रिपोर्ट
शहडोल।शहडोल देशभर के टोल नको में अब कुछ नियम में बदलाव हुए हैं,पहले लोग टोल गेट के कुछ मीटर पहले से ही अपने वाहनों में लगे फास्टैगको रिचार्ज कर टोल गेट क्रॉस कर जाते थे ,लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
शहडोल ट्रैफिक प्रधान आरक्षक विवेकानंद ने इसको लेकर एक वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया है, जिसे दो करोड़ों से अधिक लोगों ने देखा है।
क्या है बदलाव
शहडोल के ट्रैफिक प्रधान आरक्षक विवेकानंद तिवारी ने सोशल मीडिया में एक वीडियो साझा किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि देशभर में टोल प्लाजा क्रॉस करते समय पहले वाहन चालक, फास्टैग को कुछ मिनट पहले ही रिचार्ज कर टोल गेट क्रॉस कर जाते थे, और
फास्टैग एक्टिवेट हो जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।उन्होंने वीडियो में बताया कि अब शासन ने नियम में बदलाव किया है।अगर आपके वाहन में लगे
फास्टैग में रिचार्ज नहीं है और आपको टोल गेट क्रॉस करना है, तो आपको टोल गेट आने के एक घंटे पहले ही फास्ट्रेग को रिचार्ज करना पड़ेगा, तब जाकर आप टोल गेट क्रॉस कर पाएंगे। उन्होंने वीडियो में लोगों को जागरूक किया है, उन्होंने बताया कि नियम में कुछ दिन पहले ही यह बदलाव हुआ है,कुछ वाहन चालकों को इसकी जानकारी नहीं है ,और वह टोल गेट के पहले ही अपने फास्ट्रेग को रिचार्ज कर टोल क्रॉस करते हैं।और विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है, जिसको लेकर इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने लोगों को जागरूक करने की कोशिश की है।
टोल मैनेजर ने कहा
शहडोल के धुरवार टोल प्लाजा के मैनेजर राहुल शर्मा से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह नया नियम अभी आया है। अधिकतर लोग अपने वाहनों में लगे फास्ट्रेग को रिचार्ज कर तुरंत ही टोल नाका क्रॉस करते हैं, नियम में बदलाव होने के बाद फास्ट्रेग इतनी जल्दी एक्टिवेट नहीं होता, जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है। उन्होंने आगे कहा कि शहडोल के विवेकानंद तिवारी ने यह जागरूकता भरा वीडियो बनाया है, जिससे लोगों को जानकारी मिल सके. शासन ने नियम में बदलाव किए हैं.और अब फास्ट्रेक को टोल नाका क्रॉस करने के 1 घंटे पहले ही वाहन चालकों को उसे रिचार्ज करना पड़ेगा,तब जाकर वह एक्टिव होगा।
क्या कहते है वाहन मालिक
वही एक स्थानीय वाहन मालिक सौरभ कुमार पांडे से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि पहले वह अपने फास्टैग को टोल गेट के पहले ही रिचार्ज कर निकल जाते थे, लेकिन अब नए नियम के तहत 1 घंटे पहले फास्ट्रेक को रिचार्ज करना पड़ रहा है।
कौन है विवेकानंद तिवारी
शहडोल ट्रैफिक थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक विवेकानंद तिवारी आए दिन यातायात को लेकर जागरूकता वीडियो बनाते हैं ,सोशल मीडिया में उन्हें लोग खुब पसंद करते हैं। उनके वीडियो को कई करोड़ों लोग देखते है। यूट्यूब में विवेकानंद के 83 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं, फेसबुक में 51 लाख से अधिक, इंस्टाग्राम में 20 लाख से अधिक फॉलोअर्स है।
फास्टैग रिचार्ज 1 घंटे पहले करना होगा, इस वीडियो को दो करोड़ से अधिक लोगों ने विवेकानंद के सोशल साइड में देखा है। उन्हों ने कहा कि 15 अगस्त से यह नया नियम लागू हुआ है, जिसको लेकर उन्हें ने लोगों को जागरूक करने वीडीओ बनाया था।
إرسال تعليق