राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस 23 सितम्बर को, खिलाई जाएगी कृमि मुक्त की गोलियाँ
शहडोल। भारत सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस जिले मे 23 सितम्बर 2025 को आयोजित किया जायेगा तथा 26 सितम्बर 2025 को मापअप राउण्ड चलाकर वंचित बच्चों को कृमि मुक्त दवाइयाँ दी जायेगी।
जिले मे 01 से 19 वर्ष तक के बच्चे जो लगभग 4,52,646 है उनके साथ-साथ आँगवाडी मे पंजीकृत बच्चों तथा 20 से 49 वर्ष की गैरधात्री महिलाओं को कृमि मुक्त की गोलियाँ खिलाई जायेगी। इस अभियान के अन्तर्गत निजी, शासकीय, केन्द्र शासित, आदिवासी आश्रम, शालाओं, स्नातक महाविद्यालयों, मदरसों, तकनिकी शिक्षा केन्द्रों, आँगनवाडी केन्द्रों के अन्तर्गत 01 से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमि संक्रमण से बच्चों को बचाने तथा शारीरिक एवं बौद्धिक विकास के साथ-साथ उनका पोषण स्तर बढाने के लिए कृमि नाशक एलबेन्डाजोल की गोली शासन के मापदण्डानुसार तथा बच्चे के उम्र के हिसाब से सेवा प्रदायगी स्थलों पर दी जायेगी। एक वर्ष से 02 वर्ष के बच्चों को 400एमजी की आधी गोली पीसकर, 02 से 03 वर्ष तक बच्चों को 400 एमजी की गोली को पीसकर तथा 03 से 19 वर्ष तक के बच्चों को 400एमजी की एलबेन्डाजोल की गोली चबाकर खाने के लिए दी जायेगी। इसी प्रकार 20 से 49 वर्ष की गैरधात्री महिलाओं को 400एमजी की गोली जबाकर खाने को दी जायेगी।
.jpg)
एक टिप्पणी भेजें