स्वास्थ्य शिविरो में 3573 महिलाओ की हीमोग्लोबीन की जाँच
शहडोल। स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत कलेक्टर डॉ. केदार सिंह एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा की अगुवाई मे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य महिलाओं की बीमारियों का चिन्हांकन कर उपचार प्रदान करना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा ने बताया कि स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत जिलें मे सभी स्वास्थ्य संस्थाओं जिला अस्पताल-01, सिविल अस्पतालों-02, सामु.स्वा. केन्दों-08, प्राथ.स्वा. केन्द्रों-30, अर्बन पीएचसी-02, तथा आयुष्मान आरोग्य केन्द्रों-213 कुल 256 संस्थाओं मे महिलाओं की निःशुल्क जांच तथा उपचार शिविर प्रतिदिन आयोजित किए जा रहे है।
स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत 18 सितम्बर को स्वास्थ्य शिविरो में 3573 मरीजों की हीमोग्लोबीन की जाँच की गई हैं। जिले मे अब तक 6161 मरीजों का हीमोग्लोबीन की जाँच की गयी है, जिसमे ब्यौहारी जनपद पंचायत मे 960 बुढार मे 596 गोहपारू मे 1165 जयसिंहनगर में 1031 जैतपुर मे 488 सोहागपुर मे 1921 मरीजों के खून की जाँच की गयी। स्वास्थ्य परीक्षण में महिला का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें जाँच उपचार एवं परामर्श के साथ-साथ निःशुल्क दवाईयां प्रदान की गयी।
डॉक्टर हेमंत निपाने द्वारा सामु.स्वा. केन्द्र गोहपारू के आयुष्मान आरोग्य केन्द्र अकुरी, सरसी तथा खोहरी का निरीक्षण भी किया गया।

एक टिप्पणी भेजें