शहडोल:पोषण माह अंतर्गत आयोजित किये जा रहे विविध कार्यक्रम

 पोषण माह अंतर्गत आयोजित किये जा रहे विविध कार्यक्रम

पोषण आहार की दी गई जानकारी

शहडोल।  मिशन पोषण 2.0 के तहत जिले  में 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर 2025 तक आंठवां राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है। जिसमें जिला स्तर से लेकर परियोजना और आंगनबाड़ी स्तर तक सामुदायिक सहभागिता थीम पर  आधारित गतिविधियाँ संचालित की जा रही है।

    पोषण माह का उदेश्य मोटापा नियंत्रण (कम नमक, कम चीनी, कम तेल), प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (पोषण भी पढ़ाई भी), शिशु एवं बाल आहार प्रथाएँ, पुरुष सहभागिता और एक पेड़ माँ के नाम एवं स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

  कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास अखिलेश मिश्रा के निर्देशन में पोषण माह  के अंतर्गत विविध कार्यक्रमो का आयोजन जिले की ऑगनवाड़ी केंद्रों में  किया जा रहा है। राष्टीय पोषण माह 2025 के थीम अनुसार जिले अन्तर्गत परियोजनाओ एवं ऑगनवाडी केन्द्र स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। परियोजना स्तर पर आयोजित स्वास्थ्य जांच में शिविरों मे बच्चो एवं किशोरी बालिकाओ में मोटापे की पहचान बीएमआई द्वारा किया गया व वजन उंचाई मापन किया जाकर उनके स्वास्थ्य से परिचय कराया गया। आंगनवाडी केन्द्रो व स्कूलो में बच्चो, महिलाओ व अन्य जन समुदाय को कम नमक, कम तेल एवं कम शक्कर उपयोग करने हेतु रैली, नारे लेखन के माध्यम से जागरूक करने व इसके होने वाले दुष्प्रभाव के बारे मे जानकारी प्रदाय की गई। आंगनवाडी केन्द्रो में पोस्टर प्रतियोगिता सहित विभिन्न प्रतियोगिताऐ आयोजित की गई।



Post a Comment

और नया पुराने