शहडोल:पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्ति हो रहे 3 पुलिस अधिकारियों को किया गया सम्मानित

पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्ति हो रहे 3 पुलिस अधिकारियों को किया गया सम्मानित

शहडोल। आज दिनांक 30.09.25 को पुराने पुलिस कंट्रोल रूम, शहडोल में पुलिस विभाग के तीन वरिष्ठ अधिकारी उप निरीक्षक जयबली सिंह, सउनि. चन्द्रशेखर प्रसाद मिश्रा एवं सउनि. गोपाल सिंह आर्मो के सेवानिवृत्ति अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शहडोल  रामजी श्रीवास्तव ने सम्मिलित होकर उन्हें विदाई दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने कहा कि “सेवानिवृत्त अधिकारीगणों ने अपने लंबे सेवाकाल में न केवल विभाग की गरिमा बढ़ाई है बल्कि अपने अनुभव, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से समाज में पुलिस की सकारात्मक छवि स्थापित की है।” उन्होंने आगे कहा कि “आपका योगदान पुलिस परिवार के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा और आपकी दी हुई सीख आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन प्रदान करेगी।”

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारीगणों ने अपने सेवाकाल में कठिन परिस्थितियों, चुनौतीपूर्ण अभियानों और जनसेवा के अनेक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनके अनुभव और धैर्य ने पुलिस विभाग को कई बार जटिल परिस्थितियों से सफलता पूर्वक निकालने में सहयोग प्रदान किया।

विदाई अवसर पर पुलिस अधीक्षक सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त साथियों के स्वस्थ, सुखमय एवं सम्मानित जीवन की शुभकामनाएँ दीं। उक्त अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों का परिवार भी उपस्थित रहा।

Post a Comment

أحدث أقدم