ब्यौहारी पुलिस की सफल कार्रवाई 6.440 किलोग्राम गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार
शहडोल से फरीद खान कि रिपोर्ट
शहडोल। पुलिस अधीक्षक, शहडोल के निर्देशानुसार जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत, थाना ब्यौहारी पुलिस द्वारा दिनांक 22/09/2025 को अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ सफल कार्यवाही की गयी है।
मामले का विवरण
दिनांक 22.09.25 को मुखबिर की सूचना पर प्राप्त हुई कि विनायक पैलेस के पीछे, रेलवे स्टेशन ब्यौहारी के सामने एक निर्माणाधीन मकान में एक व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा लाकर रखा है। सूचना पर ब्यौहारी पुलिस द्वारा मौके पर दबिश के दौरान, एक व्यक्ति परमेश्वरदीन बंसल पिता दलप्रताप बंसल (उम्र 33 वर्ष), निवासी माढीसरई, थाना जनकपुर, जिला मनेन्द्रगढ़ (छत्तीसगढ़) को मादक पदार्थ गांजे के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह जनकपुर से गांजा लाकर ब्यौहारी क्षेत्र में बेचने की फिराक में था। आरोपी के कब्जे से 6 किलोग्राम 440 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपये है।
कानूनी कार्रवाई
आरोपी परमेश्वरदीन बंसल के विरुद्ध थाना ब्यौहारी में अपराध एन.डी.पी. एस. एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय शहडोल के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल दाखिल कर दिया गया है।
कार्यवाही में शामिल रहे यह
मुकेश आविद्रा, एस.डी.ओ.पी. ब्यौहारी के दिशा-निर्देशन में थाना ब्यौहारी प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय एवं अधीनस्थ टीम उपनिरीक्षक मोहन पड़वार, उप निरीक्षक सुरेश कुमार, प्रधान आरक्षक अमर सिंह, प्रधान आरक्षक ध्रुवेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक पंजाब सिंह, प्रधान आरक्षक हरपाल सिंह, आरक्षक गंगा सागर गुप्ता और महिला आरक्षक अंजली लोधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

إرسال تعليق