स्कूल में टीसी देने के लिए मांगी गई रिश्वत, छात्र ने किया वीडियो वायरल, कारवाही की मांग
फरीद खान कि खास रिर्पोट
शहडोल। शहडोल जैतपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, में एक छात्र के टीसी ट्रांसफर सर्टिफिकेट के लिए तीन हजार रुपये की रिश्वत मांगने का मामला चर्चा में है। छात्र अनुज सिंह द्वारा बनाए गए एक वीडियो में यह आरोप लगाया गया है कि प्राचार्य ने टीसी जारी करने के बदले में पैसे की मांग की। वीडियो वायरल होने के बाद अब इस मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है, जहां छात्र ने उचित कार्रवाई की मांग की है।
अनुज सिंह बारगाही जो जैतपुर का निवासी है, उसने बताया कि वह कई सालों पहले इस विद्यालय का छात्र रह चुका है। हाल ही में जब वह प्राचार्य बृज किशोर पैकरा के पास टीसी लेने गया, तो उनसे तीन हजार रुपये की मांग की गई। छात्र ने कहा मैने सोचा कि यह सब बहुत अन्यायपूर्ण है। मैंने स्कूल के बाहर से एक वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया ताकि लोगों का ध्यान इस मामले की ओर आकर्षित हो सके।
इस वीडियो में अनुज ने स्पष्ट रूप से बताया है कि कैसे प्राचार्य ने बिना किसी कारण के पैसे की मांग की। इस वीडियो को इंटरनेट पर तेजी से साझा किया जा रहा है और छात्रों, अभिभावकों और समाज के अन्य सदस्यों में रोष फैल गया है।
इस मामले पर जब प्राचार्य बृज किशोर पैकरा से बात की गई, तो उन्होंने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा, हमने छात्र को टीसी दे दी है। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है जो आरोपों में बताया जा रहा है। यह केवल गलतफहमी या किसी की साजिश हो सकती है। प्राचार्य ने यह भी कहा कि विद्यालय में सभी प्रक्रियाएं पारदर्शिता के साथ चलती हैं और किसी भी प्रकार की रिश्वतखोरी की अनुमति नहीं है।
विद्यालय के अन्य छात्रों और उनके अभिभावकों ने इस घटना की निंदा की है। स्थानीय निवासी और समाजसेवी मयंक ने कहा, यह बहुत दुखद है कि ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। शिक्षा प्रणाली में सुधार की आवश्यकता है और ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें