शासकीय इंदिरा गांधी गृह विज्ञान कन्या महाविद्यालय शहडोल में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न
शहडोल।शासकीय इंदिरा गांधी कन्या महाविद्यालय शहडोल में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार तिवारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला स्वास्थ समिति शहडोल एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एवं वैलनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सघन जागरूकता अभियान एचआईवी एड्स एस.टी.आई आर.टी .आई. के अंतर्गत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में हीमोग्लोबिन टेस्ट, वजन टेस्ट एवं निशुल्क दवाई वितरण जिला चिकित्सालय से आए हुए मेडिकल टीम द्वारा किया गया। छात्राओं को आयरन की टैबलेट, कैल्शियम एवं ओआरएस जैसी दवाईयां निशुल्क उपलब्ध कराई गई, साथ ही निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श भी दिया गया।
शिविर में डॉ रश्मि साहू एवं आयुष
चिकित्सक आर.बी.एस.के. द्वारा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत
मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना एवं मुख्यमंत्री श्रवण योजना आदि विभिन्न
योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी छात्राओं को दी गई। डॉ. हर्ष सोनी द्वारा छात्राओं को विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी
समस्याओं के लिए परामर्श दिया गया। रूपेंद्र सिंह द्वारा क्षय रोग बीमारी के
कारण, लक्षण एवं बचाव के बारे में छात्राओं को
अवगत कराया। श्रीमती अनीता गुप्ता द्वारा एड्स बीमारी के कारण, लक्षण एवं बचाव के बारे में छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी गई।
स्मृति द्विवेदी के द्वारा छात्राओं को
किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए टोल फ्री 1097 नंबर की जानकारी एवं स्वास्थ्य के बारे
में परामर्श प्रदान किया गया। रविशंकर कतिया, एड्स परामर्शदाता ने स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी देते हुए छात्राओं से संवाद के माध्यम
से उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। जिला चिकित्सालय शहडोल की नर्सिंग स्टाफ
द्वारा छात्राओं का हीमोग्लोबिन परीक्षण किया गया।
कार्यक्रम में डॉ कुमुद सांड़या, डॉ सुनीता सिंह मरकाम, प्रो.
एस.कुजूर, डॉ. एम.एस हक, शबाना बेगम, स्मृति
श्रीवास्तव, पूजा गुप्ता एवं बड़ी संख्या में छात्राएं
उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ यमुना धुर्वे ने किया।
.jpeg)
إرسال تعليق