नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम शहडोल कलेक्टर को सौपा ज्ञापन
फरीद खान एंड अजय केवट रिपोर्ट
शहडोल। मंगलवार 16/9/20/25 को कांग्रेस ने किसानों की बदहाली, खाद की कालाबाज़ारी, युवाओं की बेरोजगारी, अवैध उत्खनन और वोट चोरी जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के नेतृत्व में जिला संयुक्त कार्यालय पहुंचे सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम जब ज्ञापन सौंपने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे तो कलेक्टर डॉ केदार सिंह द्वारा स्वयं ज्ञापन लेने से इनकार कर प्रतिनिधि भेजने पर विवाद खड़ा हो गया उसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में सैकड़ो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं के द्वारा नारेबाजी की गई एवं उमंग सिंगार की आपत्ति के बाद कलेक्टर को झुकना पड़ा और उन्होंने सभी को सभागार में बुलाकर ज्ञापन लिया और ज्ञापन देने के बाद कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने वोट चोर गद्दी छोड़ो और तानाशाही नहीं चलेगी के नारे लगाए। स्थिति तब गरमा गई जब इसके कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने स्वयं ज्ञापन लेने से इनकार कर दिया और अपने प्रतिनिधि सरोधन सिंह को भेज दिया। इस पर उमंग सिंगार नाराज हो गए और तीखे लहजे में कहा बता दो, नेता प्रतिपक्ष कोई आम आदमी नहीं है, वह प्रदेश विधानसभा में विपक्ष का चेहरा है। उमंग सिंगार की इस सख्त प्रतिक्रिया के बाद कलेक्टर का रुख बदल गया और उन्होंने तत्काल सभी कांग्रेसजनों को जिला संयुक्त कार्यालय स्थित सभागार में बुलाकर ज्ञापन स्वीकार किया। इस मौके पर शहडोल के पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। सभागार में उमंग सिंगार के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय अवस्थी, पूर्व अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, नीरज द्विवेदी, राकेश कटारे सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवादल के सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
.jpg)
إرسال تعليق