शहडोल:पी.एम. उषा योजना के अंतर्गत प्रमाण पत्र वितरण समारोह सम्पन्न

 पी.एम. उषा योजना के अंतर्गत प्रमाण पत्र वितरण समारोह सम्पन्न

शहडोल। पंडित शम्भूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय, शहडोल (म.प्र.) के नवलपुर परिसर स्थित माता शबरी बहुउद्देश्यीय भवन में आज पी.एम. उषा योजना (सॉफ्ट कॉम्पोनेंट) के अंतर्गत प्रमाण पत्र वितरण समारोह का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य रूप से योग एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण से जुड़े प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जयसिंह नगर विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती मनीषा सिंह रहीं, जबकि समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राम शंकर ने की।

मुख्य अतिथि श्रीमती मनीषा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि 

“आज के समय में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण युवाओं, विशेषकर छात्राओं के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार की पहल न केवल शारीरिक सशक्तिकरण बल्कि मानसिक आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है। योग अभ्यास से छात्रों में एकाग्रता और अनुशासन का विकास होता है, जो उन्हें शिक्षा एवं जीवन दोनों में सफलता दिलाता है।” उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का चयन पी.एम. उषा योजना के लिए होना गौरव की बात है।विधायक मनीषा सिंह ने छात्रों की संख्या देखते हुए एक और बस चलाने का प्रस्ताव रखा जिसे कुलगुरू सहर्ष स्वीकार किया और विश्वविद्यालय प्रसाशन ने  बस जल्द से जल्द चलाने का आश्वासन दिया।

कुलपति प्रो. राम शंकर ने कहा कि –

“विश्वविद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। पी.एम. उषा योजना के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को रोजगारपरक, आत्मनिर्भर और स्वस्थ बनाने की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम हैं। आज वितरित किए गए प्रमाण पत्र छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं।”

प्रो. प्रमोद पांडेय ने कहा कि –

“योग और आत्मरक्षा केवल प्रशिक्षण नहीं बल्कि जीवन जीने की कला है। जब विद्यार्थी शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त होंगे, तभी वे समाज और राष्ट्र की प्रगति में सार्थक योगदान दे पाएंगे। आज वितरित किए गए प्रमाण पत्र उनकी क्षमताओं और आत्मविश्वास का प्रतीक हैं

संयोजक डॉ. रचना मिश्रा ने अपने उद्बोधन में पी.एम. उषा योजना के उद्देश्यों और महत्त्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि –

“यह योजना नई शिक्षा नीति के अनुरूप उच्च शिक्षा संस्थानों को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। सॉफ्ट कॉम्पोनेंट के अंतर्गत विद्यार्थियों को योग, आत्मरक्षा, जीवन कौशल और व्यक्तित्व विकास जैसी गतिविधियों से जोड़ना इस योजना की मुख्य उपलब्धि है। इससे छात्र-छात्राएँ न केवल आत्मनिर्भर बनेंगे बल्कि समाज के प्रति जागरूक और जिम्मेदार नागरिक भी सिद्ध होंगे।”

सेड मैप के सहयोग से चल रहे कार्यक्रम में रवि वर्मा     डिस्टिक नोडल अधिकारी ने सेड मैप की योजनाओं का विस्तार से बताया और छात्रों को इसकी उपयोगिता समझाई।

कुल सचिव प्रोआशीष तिवारी जी ने कहा  आज के प्रमाण पत्र ही कल की सफलता की कुंजी हैं।”और सभी अतिथियों का आभार ज्ञापित किया ।कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ आदर्श तिवारी जी ने किया ।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, प्राध्यापक और विश्वविद्यालय के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم