शहडोल:अवंतिका नामदेव बॉक्सिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयनित

अवंतिका नामदेव बॉक्सिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयनित

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में  जिले के खिलाड़ियों को मिला 1 गोल्ड एवं 6 ब्रॉंन्ज मेडल

शहडोल। बॉक्सिंग में शहडोल संभाग शिक्षा विभाग की टीम को 1 गोल्ड 6 ब्रॉंन्ज मेडल प्राप्त हुए जिसमें अवंतिका नामदेव को गोल्ड मेडल मिला एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। 

    मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 69 वीं शालेय राज्य स्तर प्रतियोगिता 17 वर्ष बालक बालिका का आयोजन ग्वालियर में दिनांक 22 से 26 सितंबर 2025 तक किया गया। जिसमें शहडोल संभाग शिक्षा विभाग की टीम ने पहली बार बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 1 गोल्ड मेडल 6 ब्रॉंन्ज मेडल हासिल किए। 

प्रतियोगिता में ब्राइटन इंटरनेशनल स्कूल शहडोल की छात्रा अवंतिका नामदेव कक्षा 10वीं नें गोल्ड मेडल जीता। इसके साथ ही ब्राइटेन इंटरनेशनल स्कूल शहडोल के खिलाड़ियों क्रमशः केशव भारद्वाज कक्षा 10वीं, आयुष्मान केसरी कक्षा 10वीं,  ग्रीनवेल्स स्कूल बुढार के अजीत पाव कक्षा 10वीं, हरभजन सिंह कक्षा 10वीं,  तथा ज्ञान निकेतन स्कूल बुढार की अंकिता साहू कक्षा 11वीं ने ब्रॉंन्ज मेडल प्राप्त किया। बॉक्सिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता अरूणाचल प्रदेश के इटानगर में अक्टूबर 2025 में आयोजित की जाएगी। 

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण शहडोल संभाग शहडोल उमेश कुमार धुर्वे, सहायक संचालक खेल रईस अहमद, संभागीय व्यावसायिक समन्वयक अरुण कुमार कुशवाहा, सहायक संचालक जे. पी. गुप्ता. सहायक अधीक्षक रवि शुक्ला, चंद्रभान सोंधिया सहित अन्य लोगो ने गोल्ड मेडलिस्ट राष्ट्रीय स्तर पर चयनित अवंतिका नामदेव, ब्रांच मेडलिस्ट खिलाड़ी एवं कोच को  बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

और नया पुराने