अनूपपुर:रंगे हाथों जुआ खेलते पकड़े जाने के बाद पुलिस कार्यवाही में फर्जी नाम वल्दियत पता लिखाने पर कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा धोखाधड़ी के प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार

रंगे हाथों जुआ खेलते पकड़े जाने के बाद पुलिस कार्यवाही में फर्जी नाम वल्दियत पता लिखाने पर कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा धोखाधड़ी के प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार

 अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  मोती उर रहमान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  जगन्नाथ मरकाम व एसडीओपी अनूपपुर सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा रंगे हाथों जुआ खेलते पकड़े जाने के बाद एक आरोपी द्वारा पुलिस कार्यवाही में अपना नाम, पिता का नाम और पता फर्जी दर्ज करा कर राजेश पटेल फर्जी नाम से हस्ताक्षर किए जाने के मामले में धोखाधड़ी एवं कूटरचित हस्ताक्षर करने का आपराधिक प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी रमाशंकर पटेल को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया है।

उल्लेखनीय है कि कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा दिनांक 17.09.2025 की रात्रि में नेशनल हाईवे किनारे ग्राम बकेली के पास बने दिल्ली दरबार फैमिली ढाबा में चल रहे जुआ फड़ पर रेड कर 08 जुआडियों से नगदी 67805 रूपये ताश के 52 पत्तों के तीन गड्‌डी, स्विफ्ट कार एवं मारूति वैन एवं मोबाईल फोन जप्त कर कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा रंगे हाथों पकड़े गए 08 जुआडी ने अपना नाम पता 1. राजेश चौहान पिता रंजीत चौहान उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड न. 15 अमरकंटक तिराहा के पास अनूपपुर 2. दीपक कोरी पिता दशरथ कोरी उम्र 25 वर्ष निवासी जमुनिहा टोला वार्ड न.।। थाना कोतवाली जिला अनूपपुर 3. अरबाज खान पिता अब्दुल रहमान उम्र 18 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती वार्ड न. 15 थाना कोतवाली अनूपपुर 4. जितेन्द्र गुप्ता पिता अशोक गुप्ता उम्र 34 वर्ष निवासी बस्ती रोड वार्ड न. 10 इंदिरा चौक के आगे बस्ती रोड थाना कोतवाली अनूपपुर 5. अमित सिंह पिता प्रकाश सिंह उम्र 31 वर्ष निवासी बिहारी कालोनी वार्ड न. 09. थाना कोतवाली अनूपपुर 6. संतोष कुमार राठोर पिता बेसाहू लाल राठौर उम्र 37 वर्ष निवासी वार्ड न. 09 पीडब्ल्यूडी के पीछे अनूपपुर थाना कोतवाली अनूपपुर 7. राधे पटेल पिता श्रवण पटेल उम्र 38 वर्ष निवासी मेडियारास थाना चचाई अनूपपुर 8. राजेश पटेल पिता राकेश पटेल उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड न. 09 पुरानी बस्ती कोर्ट के पीछे थाना कोतवाली अनूपपुर बताया था,  जिनसे विधिवत जप्ती की कार्यवाही एवं न्यायालय उपस्थिति हेतु नोटिस पत्र भरे जाकर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 456 / 25 धारा 13 जुआ एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना की गई।

उक्त प्रकरण की विवेचना में पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि जिस व्यक्ति ने उक्त प्रकरण में अपना नाम पता वल्दियत राजेश पटेल पिता राकेश पटेल उम्र 35 साल निवासी वार्ड न. 09 पुरानी बस्ती थाना कोतवाली जिला अनूपपुर बताकर जप्ती पत्रक एवं उपस्थिति पत्रक में राजेश पटेल नाम से हस्ताक्षर किये है उसका वास्तविक नाम पता रमाशंकर पटेल पिता भद्दूलाल पटेल उम्र करीब 36 साल निवासी वार्ड न. 15, पुरानी बस्ती अनूपपुर है। जिसके द्वारा प्रतिरूपण द्वारा छल करके धोखाधड़ी कर फर्जी नाम पता राजेश पटेल पिता राकेश पटेल उम्र 35 साल निवासी वार्ड न. 09 पुरानी बस्ती थाना कोतवाली जिला अनूपपुर लेख कराया गया एवं राजेश पटेल नाम से पुलिस के दस्तावेजों  में सम्पत्ति जप्ती पत्रक एवं उपस्थिति पत्रक में कूटरचित फर्जी हस्ताक्षर किये गये है।

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  मोती उर रहमान के निर्देशन में कोतवाली पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए रमाशंकर पटेल के विरूद्ध अपराध क्रमांक 461/25 धारा 318(2), 319(2), 336(2),336(3),318(4), 338, 212 बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया जाकर टी. आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक पवन प्रजापति, प्रधान आरक्षक शेख रसीद, आरक्षक अब्दुल कलीम, आरक्षक प्रकाश तिवारी की टीम के द्वारा तत्काल आरोपी रमाशंकर पटेल पिता भट्टू पटेल उम्र 36 साल निवासी वार्ड न. 15 पुरानी बस्ती अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया है एवं आरोपी के घर से पहचान के दस्तावेज आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र आयकर पेन कार्ड, अंकसूची, बैंक एवं रजिस्ट्री के दस्तावेज आदि जप्त किये गये है जिसमे आरोपी का वास्तविक नाम रमाशंकर पटेल दर्ज है। 

         रंगे हाथो जुआ खेलते पकड़े जाने के बाद रमाशंकर पटेल द्वारा पुलिस कार्यवाही में अपना फर्जी नाम, पिता का नाम एवं पता दस्तावेज में लिखवाना और फर्जी राजेश पटेल नाम से हस्ताक्षर करना भारी पड़ा जिसे धोखाधड़ी के मामेल में माननीय न्यायालय के आदेश से जिला जेल अनूपपुर भेजा गया है।

Post a Comment

أحدث أقدم