हरदोई:कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महासभा समिति द्वारा बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया

कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महासभा समिति द्वारा बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया

हरदोई। कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महासभा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय हरिनाम सिंह कुशवाहा जी के निर्देश पर तथा उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरनाम सिंह कुशवाहा जी के नेतृत्व में आज हरदोई जनपद में जिलाधिकारी महोदय को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से उत्तर प्रदेश, पंजाब और राजस्थान में बाढ़ से पीड़ित जनता के राहत एवं पुनर्वास के लिए भारत सरकार से सहायता की मांग की गई।

इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी दुरवेश कुशवाहा 'आजाद' जी ने कहा कि बाढ़ ने अनेक किसानों की फसलें, घर और जीवन-निर्वाह के साधन नष्ट कर दिए हैं। ऐसे समय में माननीय प्रधानमंत्री जी से अपील है कि वे तत्काल प्रभाव से राहत पैकेज की घोषणा करें और पीड़ितों की हर संभव सहायता की जाए।

लखनऊ मण्डल अध्यक्ष  रामवीर कुशवाहा, विमलेश कुशवाहा समेत कई गणमान्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस मौके पर उपस्थित रहे। समिति ने भरोसा जताया कि सरकार जल्द ही इस मुद्दे पर संज्ञान लेकर प्रभावी कदम उठाएगी।


Post a Comment

أحدث أقدم