बाणगंगा मंदिर प्रांगण में दिखा कोबरा, सर्प मित्र अनिल सोनी ने किया सफल रेस्क्यू
शहडोल। 25 सितंबर 2025 शहर के प्रसिद्ध बाणगंगा मंदिर प्रांगण में गुरुवार को एक विषैला काला नाग (कोबरा) दिखाई दिया। मामले की सूचना मिलते ही सर्प मित्र अनिल सोनी तत्काल मौके पर पहुंचे।
उन्होंने देखा कि मंदिर प्रांगण के अंदर एक कोबरा सांप फन फैलाए बैठा है। स्थिति को भांपते हुए अनिल सोनी ने बिना देर किए सावधानीपूर्वक कोबरा को रेस्क्यू किया। इस कार्य में वन विभाग के वनरक्षक श्री सुरेश कुमार बैगा का सराहनीय सहयोग रहा।
रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया, जिससे मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली।


إرسال تعليق