शहडोल जिला चिकित्सालय में सांप पकड़ने का रेस्क्यू ऑपरेशन, सफलतापूर्वक सांप को सुरक्षित छोड़ा गया
शहडोल। आज सुबह शहडोल जिला चिकित्सालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब अस्पताल परिसर में एक सांप दिखाई देने की सूचना मिली। स्थानीय निवासी विचारपुर के राकेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर सांप को पकड़ने का कार्य किया।
घटना सुबह करीब 10:30 बजे की है, जब अस्पताल में उपस्थित सुरजीत कुशवाहा, जो कि वहां के सीसीटीवी ऑपरेटर हैं, सांप को देखे जाने की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी। तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए रेस टीम के कुमार अनिल सोनी, उनके सहयोगी किशन वर्मा और अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।
सांप को पकड़ने का कार्य करीब 11 बजे शुरू किया गया और 11 बज के 59 मिनट में सफलतापूर्वक सांप को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। यह कार्य पूरी तरह से सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न हुआ।
बताया जा रहा है कि सांप “पानी वाला” था, जिसे स्थानीय भाषा में “टेढ़ा पंडोल” कहा जाता है और अंग्रेजी में इसे Keelback Snake कहा जाता है, जो आमतौर पर विषहीन होता है।
सांप को मारने की बजाय सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ने का यह कदम पर्यावरण संरक्षण और मानवीयता का उदाहरण है।

إرسال تعليق