शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के निरीक्षण हेतु राजस्व अधिकारियों का बनाएं रोस्टर-आयुक्त
शहडोल । आयुक्त शहडोल संभाग नें निर्देश दिए हैं कि शासकीय जमीनों पर किए गए अतिक्रमणों का भौतिक सत्यापन करके वेदखली की कार्यवाही की जाए। उन्होंने इस कार्य के लिए राजस्व अधिकारियों का रोस्टर बनाकर डियूटी लगानें के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि कलेक्टर स्वयं भी कुछ स्थानों का निरीक्षण करें। इस अवसर पर उन्होने ई-एचआरएमएस अंतर्गत राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की प्रोफाईल तैयार करने तथा ई-ऑफिस का प्रभावी क्रियान्वयन करनें के निर्देश दिए। आई गॉट पोर्टल के माध्यम से लोक सेवकों के ऑनलाइन प्रशिक्षण की मॉनीटरिंग के निर्देश कलेक्टरों को दिए। उन्होने कहा कि सेवा निवृत्त कर्मचारियों के लंबित स्वत्वों के भुगतान की समीक्षा की जाए तथा विभिन्न कारणों से लंबित भुगतान का निराकरण कर भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। बैठक में कलेक्टर शहडोल डॉ. केदार सिंह, कलेक्टर अनूपपुर हर्षल पंचोली तथा कलेक्टर उमरिया धरणेन्द्र जैन द्वारा प्रगति से अवगत कराया गया।
.jpg)
إرسال تعليق