अनूपपुर:थाना चचाई पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

 थाना चचाई पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अनूपपुर। थाना चचाई क्षेत्र में दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, 23 वर्षीय पीड़िता ने 3 अक्टूबर को थाना चचाई में शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2022 में जब वह कॉलेज की ओर से ट्रेनिंग के लिए पावर प्लांट चचाई आई थी, तभी उसकी पहचान यशवंत खेन नामक कर्मचारी से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हुई और आरोपी ने शादी का झांसा देकर मार्च 2022 से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता का आरोप है कि उसे बिना जानकारी दिए आरोपी ने किसी और से विवाह कर लिया। जब इस बारे में उसे पता चला तो उसने यशवंत खेन से विवाह करने को कहा, लेकिन उसने इंकार कर दिया।

पीड़िता की शिकायत पर थाना चचाई पुलिस ने आरोपी यशवंत खेन पिता गनपत खेन (उम्र 29 वर्ष, निवासी पावर प्लांट चचाई) के खिलाफ अपराध क्रमांक 263/25, धारा 69 बीएनएस के अंतर्गत दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुंद्रेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक महिपाल प्रजापति, लालमणि चौधरी, प्रधान आरक्षक मोहन सिंह, आरक्षक विवेक मिश्रा, नत्थू मोरे, प्रकाश निनामा एवं महिला आरक्षक सावित्री सिंह की सराहनीय भूमिका रही।


Post a Comment

और नया पुराने