पंडित शंभू नाथ विश्वविद्यालय परिसर में किया गया पौधारोपण
शहडोल। पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल के प्रोफेसर एवं विद्यार्थियों द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पर्यावरण को हरा भरा बनाने के उद्देश्य से पंडित शंभू नाथ शुक्ला विश्वविद्यालय परिसर नवलपुर में पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर पर्यावरण में प्लास्टिक के बढ़ रहे प्रदूषण एवं उनके दुष्परिणाम के बारे में विद्यार्थियों को बताया, साथ ही पेड़ पौधों के साथ मित्र की तरह व्यवहार करने की सलाह भी दी गई।
पौधारोपण कार्यक्रम में डॉ. हरबंस लाल मरावी, डॉ. उमा सिंह विभाग अध्यक्ष वनस्पति शास्त्र, डॉ. हेमंत पाठक, सहायक प्राध्यापक वनस्पति शास्त्र सहित अन्य प्रोफेसरो एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता निभाई।

एक टिप्पणी भेजें