शहडोल:आज़ाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष बने कैलाश अहिरवार, युवाओं में दौड़ी खुशी की लहर

आज़ाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष बने कैलाश अहिरवार, युवाओं में दौड़ी खुशी की लहर

शहडोल।भीम आर्मी से संबद्ध आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने शहडोल जिले के लिए अपने नए संगठनात्मक ढांचे की घोषणा की है। पार्टी ने कैलाश अहिरवार को शहडोल जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह पिछले कई सालों से समाज कल्याण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। कैलाश कुमार अहिरवार की नियुक्ति के बाद जिलेभर के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

आज़ाद समाज पार्टी ने बहुत कम समय में ही देशभर में अपनी मज़बूत पहचान बनाई है। यह पार्टी दलित, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और गरीब तबकों की आवाज बनकर उभरी है।


संगठन विस्तार के साथ आगामी स्थानीय निकाय और विधानसभा चुनावों में पार्टी अपनी स्थिति और मजबूती को और बढ़ाने की तैयारी में है।

गौरतलब है कि आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने वर्ष 2023 के विधानसभा चुनावों में देश के विभिन्न राज्यों में अपने प्रत्याशी उतारे थे। भले ही पार्टी को अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी, लेकिन उसके प्रदर्शन को उत्साहजनक माना गया।

पार्टी का चुनाव चिन्ह “केटली” है, और यह संगठन देश में एक नए राजनीतिक विकल्प के रूप में उभर रहा है।

Post a Comment

और नया पुराने