शहडोल:संविधान की उद्देशिका का किया गया सामूहिक वाचन, दिलाई गई शपथ

संविधान की उद्देशिका का किया गया सामूहिक वाचन, दिलाई गई शपथ

शहडोल। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग की उपस्थिति में जनपद पंचायत सोहागपुर कार्यालय के सभागार में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया। संविधान दिवस पर संविधान सभा का महत्व एवं योगदान, संविधान सभा की महिला सदस्यो का योगदान पर विशेष चर्चा की गई एवं संविधान पर आधरित लद्यु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य   भारतीय नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोकतांत्रिक परंपराओं को सुदृढ़ करना। 

      समाजसेवी  लक्ष्मण गुप्ता द्वारा उपस्थिति जनप्रतिनिधियो, अधिकारियो एवं कर्मचारियो को संविधान दिवस की शपथ भी दिलाई गई। 

     इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  मुद्रिका सिंह, समाजसेवी लक्ष्मण गुप्ता सहित विभिन्न ग्राम पंचायतो के सरपंच एवं उप सरपंच उपस्थित रहें।

Post a Comment

أحدث أقدم