रात्रि कॉम्बिंग गश्त में रामनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 06 स्थायी वारंट तामील
अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान सर के आदेशानुसार दिनांक 18.02.2026 की रात्रि में थाना रामनगर पुलिस द्वारा कॉम्बिंग गश्त की गई। इस दौरान न्यायालय से जारी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 6 स्थायी गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए।
तामील किए गए स्थायी वारंटी इस प्रकार हैं —
1. प्रकरण क्रमांक 664/22, अपराध क्रमांक 442/22 वारंटी सतीश कुमार चोटेल, पिता दयाराम चोटेल, उम्र 29 वर्ष, निवासी शांति नगर, थाना रामनगर धारा 25(2) आर्म्स एक्ट के प्रकरण में वारंट तामील किया गया।
2. प्रकरण क्रमांक 261/23, अपराध क्रमांक 150/23 वारंटी संजू पनिका, पिता स्व. रोहित पनिका, उम्र 30 वर्ष, निवासी शांति नगर, थाना रामनगर धारा 294, 323, 506 भा.दं.सं. के प्रकरण में वारंट तामील किया गया।
3. प्रकरण क्रमांक 1066/22, अपराध क्रमांक 389/22 वारंटी राजू सिंह, पिता अजीत सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी सेमरा।
धारा 34(1) आबकारी एक्ट के प्रकरण में वारंट तामील किया गया।
4. प्रकरण क्रमांक 477/21, अपराध क्रमांक 234/21 वारंटी चंद्रमा ठाकुर, पिता शत्रुघ्न ठाकुर, उम्र 43 वर्ष, निवासी चर्च के पास, थाना रामनगर धारा 323, 506, 34 भा.दं.सं. के प्रकरण में आरोपी के मृत होने के कारण मृत्यु प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर वारंट तामील कराया गया।
5. प्रकरण क्रमांक 2867/18
आरोपी सुरेंद्र ससमल, पिता कृष्ण ससमल, निवासी पौराधार, थाना रामनगर धारा 138 एनआई एक्ट के प्रकरण में वसूली राशि न्यायालय में जमा कराकर वारंट तामील कराया गया।
6. प्रकरण क्रमांक 818/22, अपराध क्रमांक 414/22 वारंटी मोनू बंसल, पिता गिरिया बंसल, उम्र 22 वर्ष, निवासी थाना रामनगर धारा 294, 323, 506, 34 भा.दं.सं. के प्रकरण में वारंट तामील किया गया।
पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत वारंटियों की गिरफ्तारी और लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी ।

إرسال تعليق