वरगवाँ में नहीं मिला बैगा परिवारो को अवास योजना का लाभ, कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर दिया ज्ञापन
शहडोल। नगर परिषद वरगवाँ अमलाई में प्रधानमंत्री मंत्री आवास योजना का लाभ बैगा परिवारो को नहीं मिला। जिस संबंध में आज बैगा परिवार के लोग कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर दिया ज्ञापन। पात्र परिवारों को आवास का लाभ नहीं दिया जा रहा है। वहीं आपात्रो को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है। वार्ड क्रमांक 01,02,05 मे सबसे अधिक बैगा परिवार है। जो आवास योजना से वंचित है। जबकि बैगा परिवार 50 वर्षो से निवासरत है। और बैगा परिवारो की पुस्तैनी जमीन है। जबकि वार्ड क्रमांक 03 मे मध्य प्रदेश शासन की जमीन पर अवैध कब्जा धारी है। उन्हें भूमिहीन दर्शाकर आवास योजना के लिस्ट सूची में इनका नाम आवास योजना मे जारी किया गया है। और वही बैगा परिवार को यह बोलकर नगरपरिषद से लौटा दिया जाता है। कि पट्टा लेकर आओ, बैगा परिवारो को आवास योजना का लाभ दिलाया जाए एवं आवास योजना का जांच कराया जाए।
।

إرسال تعليق