वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध लकड़ी भंडारण पर छापा, करही प्रजाति की लकड़ियां जब्त
शहडोल । शहडोल के वन विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संग्रहित की गई करही प्रजाति की लकड़ियों को जब्त किया है। यह कार्रवाई वन संरक्षक वन वृत्त शहडोल महेन्द्र प्रताप सिंह (भा.व.से.) के निर्देशन एवं वनमण्डलाधिकारी दक्षिण शहडोल श्रद्धा पन्द्रे (भा.व.से.) के कुशल मार्गदर्शन में की गई।
जानकारी के अनुसार मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर उप वनमण्डलाधिकारी जैतपुर द्वारा सर्च वारंट जारी किया गया। सर्च वारंट की तामीली कराते हुए ग्राम रतहर निवासी मुकेश सिंह पिता रठौर सिंह, उम्र 35 वर्ष के आवास की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके मकान से करही प्रजाति की 05 नग चौखट एवं 06 नग लट्ठा बरामद किए गए।
वन विभाग द्वारा की गई पूछताछ में संबंधित व्यक्ति लकड़ियों के संबंध में किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके पश्चात नियमानुसार कार्रवाई करते हुए समस्त लकड़ियों को जब्त कर लिया गया तथा वन अपराध प्रकरण क्रमांक 20368/06 पंजीबद्ध किया गया। जब्त की गई सभी लकड़ियों को वन परिक्षेत्र कार्यालय खन्नौधी के परिसर में सुरक्षित रखवाया गया है।इस पूरी कार्रवाई में परिक्षेत्राधिकारी खन्नौधी भाग्यशाली सिंह की सराहनीय भूमिका रही।


إرسال تعليق