शहडोल:कलेक्टर ने हेलीपैड एवं धनपुरी वाटर पार्क का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने हेलीपैड एवं धनपुरी वाटर पार्क का किया निरीक्षण


शहडोल। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 8 फरवरी 2026 को प्रस्तावित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर डॉ.केदार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री राम जी श्रीवास्तव ने लालपुर हेलीपैड एवं धनपुरी वाटर पार्क का निरीक्षण कर किए जा रहे तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बैठक व्यवस्था, वाहन पार्किंग, लोगों के आवागमन जैसे सहित तैयारी के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

ज्ञात हो को  प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा धनपुरी नगर पालिका द्वारा धनपुरी नगर में  लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से 10 एकड़ क्षेत्रफल में निर्मित अत्याधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त धनपुरी वाटर पार्क का 8 फरवरी 2026 को लोकार्पण करेंगे।

धनपुरी वाटर पार्क में आमजन के मनोरंजन एवं सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्विमिंग पूल, कॉन्फ्रेंस हॉल, इंडोर गेम्स रूम, एक्वा टावर, रेस्टोरेंट, वाहन पार्किंग, बैंक्वेट हॉल, वाटर पार्क साउंड सिस्टम तथा लेज़ी रिवर (आरसीसी स्ट्रक्चर) जैसी अन्य सुविधाएं विकसित की गई हैं।

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रविंदर कौर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री पूजा बुनकर सहित  संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने