गोवंश तस्करी व पशु क्रूरता के खिलाफ अटल कामधेनु गो सेवा संस्थान ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
शहडोल। अटल कामधेनु गो सेवा संस्थान धनपुरी ने पशु क्रूरता, गोवंश तस्करी व गोमांस की अवैध बिक्री के खिलाफ जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संस्था ने बताया कि अभी हाल ही में गौव तस्करी एवं गौ मांस विक्री का मामला सामने आया, धनपुरी, शहडोल के समीप स्थित है, हमारा संस्थान विगत कई वर्षों से गोवंश संरक्षण, सेवा एवं पशु कल्याण के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। हाल ही में जिले में पशु क्रूरता से संबंधित गंभीर घटनाक्रम लगातार सामने आ रहे हैं। विशेष रूप से गोवंश के प्रति अमानवीय व्यवहार, गो तस्करी, गोवध एवं गोमांस की अवैध बिक्री के मामले अत्यधिक बढ़ते जा रहे हैं, जो न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों के भी विरुद्ध है। विगत दो दिन पूर्व धनपुरी क्षेत्र में गोमांस काटते हुए आरोपी को पकड़ा गया, जो कि अत्यंत गंभीर विषय है। उक्त आरोपी द्वारा पूछताछ में यह जानकारी भी सामने आई है कि यह मांस आगे नॉनवेज दुकानों तक सप्लाई किया जाता है। यह तथ्य पूरे नेटवर्क की ओर इशारा करता है, जिस पर कठोर एवं त्वरित कार्रवाई की जाय।
अटल कामधेनु गो सेवा संस्थान धनपुरी की मुख्य चार मांगे, इस प्रकार हैं,
1 धनपुरी प्रकरण में पकड़े गए आरोपियों पर कानून के तहत कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
2 खाद्य निरीक्षक (Food Inspector) एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के माध्यम से जिले में विशेष जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया जाए।
3. यह सुनिश्चित किया जाए कि किस स्थान पर, किस माध्यम से एवं किन दुकानों में गोमांस की अवैध बिक्री हो रही है. इसकी गहन जांच हो।
4. भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु नियमित निगरानी एवं सख्त प्रशासनिक नियंत्रण स्थापित।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में जिला प्रशासन इस गंभीर विषय पर त्वरित एवं प्रभावी कदम उठाएगा और गोवंश संरक्षण की दिशा में एक सशक्त संदेश देगा।

एक टिप्पणी भेजें