थाना चचाई पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई बड़ी कार्यवाही
अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के द्वारा सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र में नशा मुक्त कर अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश प्राप्त हुआ था इसी के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ सिंह मरकाम, एसडीओपी सुमित किरकेट्टा के निर्देशन में थाना प्रभारी चचाई सुंद्रेश सिंह के नेतृत्व में 03 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि अमलाई की तरफ से चचाई होते हुए अनूपपुर तरफ एक i20 हुंडई कार सिल्वर रंग की जिसका नंबर सीजी- 04 एल पी- 9997 से कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ स्मैक का परिवहन कर रहे हैं सूचना की तस्दीक हेतु टीम बनाकर बताएं स्थान पर उक्त वाहन के आने का इंतजार कर रहे थे जैसे ही उक्त वाहन आया पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास की तो पुलिस को देखकर उक्त वाहन के चालक तेज गति से भागने लगा पीछा करने पर बाबा कुटी मंदिर के पास झाड़ियो की तरफ गाड़ी को भगा दिए जिससे घेराबंदी कर पकड़ा गया, उक्त वाहन में चार व्यक्ति बैठे हुए थे नाम पता पूछने पर उक्त वाहन के 01.चालक अपना नाम हरिकेश सिंह उर्फ मंत्री पिता दीप नारायण सिंह उम्र 35 साल निवासी तहसील के पीछे अनूपपुर, उसी के बगल सीट में बैठा व्यक्ति 02. अपना नाम राकेश कुशवाहा पिता स्वर्गीय लालमन कुशवाहा उम्र 36 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती रोड अनूपपुर तथा बीच के सीट में बैठे व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना-अपना नाम 03.संग पटेल पिता स्व. शेषनारायण पटेल उम्र 25 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती अनूपपुर एवं 04. आकाश पटेल पिता उमेश पटेल उम्र 27 वर्ष निवासी खोली थाना चचाई जिला अनूपपुर का होना बताएं उक्त व्यक्तियों से एवं वाहन की तलाशी लेने पर संग पटेल के पास से 34 पुड़िया स्मैक के कुल वजन 5.67 ग्राम कीमती₹30000/-नगद 4940/- मिला, उक्त सभी आरोपियों से कुल पांच मोबाइल ,एक कार एवं नगदी सहित कुल कीमत 6,12090/- जप्त कर आरोपियों से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा संगठित रूप से स्मैक शहडोल से खरीद करके अनूपपुर में लाकर बिक्री करना बताएं मामले में उक्त आरोपियों के द्वारा अपराध धारा 8b/22 एनडीपीएस एक्ट एवं 112(1) बीएनएस के तहत अपराध घटित करना प्रमाणित पाए जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया, उक्त आरोपियों के विरुद्ध तथा उक्त आरोपियों के द्वारा जहां से स्मैक खरीदे हैं उसे भी आरोपी बनाया जाकर आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया ,आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है,
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी चचाई सुंद्रेश सिंह,उप निरीक्षक राघव बागरी,सहायक उप निरीक्षक लालमणि चौधरी, रावेंद्र तिवारी, प्रधान आरक्षक विकास दहाय ,मोहन सिंह, आरक्षक विवेक मिश्रा, राकेश द्विवेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

एक टिप्पणी भेजें