शहडोल:कमिश्नर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई

कमिश्नर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई

शहडोल। कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने शहडोल संभाग के दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी और उनके निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियेां को दिए। जनसुनवाई में  वार्ड क्रमांक 38 शहडोल निवासी सीमा खटिक ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम महुआटोला निवासी दीनबंधु बैगा ने जनमन योजना के तहत बैगा परिवारो को विद्युत सेवा उपलब्ध कराने, शहडोल निवासी शिवांगी श्रीवास्तव ने जमीन का सीमाकंन कराने, उमरिया जिले के  मानपुर निवासी नीरेंद्र कुमार द्विवेदी ने 27 माह का वेतन भुगतान कराने, अनूपपुर जिले के ग्राम गिजरी निवासी रामदास सिंह ने  ग्राम बिजरी में मुख्य सड़क मार्ग निर्माण हेतु, ग्राम श्यामदुबारी निवासी मनमोहन सिंह धुर्वें ने  अचल सम्पत्ति का बंटनबारा कराने हेतु आवेदन जनसुनवाई में दिए। कमिश्नर ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार अन्य अवेदकों ने भी अपनी शिकायतें एवं समस्याओं संबंधी आवेदन कमिश्नर को दिए। जनसुनवाई में विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने