शहडोल:वन विभाग की बड़ी कार्यवाही, जिला दमोह के सागौनी कुश्मी मार्ग से जीवित वन्यप्राणी पैंगोलीन, आरोपी पकड़ाया

वन विभाग की बड़ी कार्यवाही, जिला दमोह के सागौनी कुश्मी मार्ग से जीवित वन्यप्राणी पैंगोलीन, आरोपी पकड़ाया

शहडोल। वन परिक्षेत्र जैतपुर अंतर्गत वन संरक्षक वन वृत्त शहडोल महेन्द्र प्रताप सिंह (भा0व0से0) के निर्देशन एवं वनमण्डलाधिकारी दक्षिण शहडोल सुश्री श्रद्धा पन्द्रे (भा0व0से0) के कुशल मार्गदर्शन मे 10 फरवरी 2026 को वन परिक्षेत्र जैतपुर के अंतर्गत दर्ज वन अपराध प्रकरण क्रमांक/20456/11 दिनॉक 27.10.2025 में वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 09 सहपठित 2 (16), 39, 44, 48 । 51, 52 एवं 57 के अन्तर्गत संलिप्त अन्य आरोपियों की सूचना मुखबिर द्वारा प्राप्त हुई जिसे पकड़ने हेतु वनमण्डल दक्षिण शहडोल टीम गठित कर मुख्यालय के बाहर जिला दमोह के सागौनी कुश्मी मार्ग से एक आरोपी प्रेमलाल राय पिता लल्लू राय उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम गाडा, थाना बचौया, तहसील बहोरीबन्द जिला कटनी (म०प्र०) को पकड़ा गया। आरोपी के पास से 01 नग जीवित वन्यप्राणी पैंगोलीन बरामद किया गया। आरोपी से पूछताछ उपरांत अपना अपराध स्वीकार किया गया एवं आरोपी को पकड़कर शहडोल लाया गया। जिसे माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जिला शहडोल (म०प्र०) के समक्ष पेश किया गया। 

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका 

उक्त कार्यवाही में प्रकाश शुक्ला कार्यवाहक उ.व.क्षे. प.स. बडखेरा, ब्रजभान सिंह प०स० भुमकार, परिक्षेत्र केशवाही, अभिनय गौतम, वनरक्षक, वन परिक्षेत्र खन्नौधी, सुशील रैकवार वनरक्षक, परिक्षेत्र जैतपुर, धीरेन्द्र गौतम वनरक्षक, परिक्षेत्र केशवाही, बेदन सिंह धुर्वे कार्यवाहक वनपाल, परिक्षेत्र केशवाही, रणदमन सिंह वनरक्षक, परिक्षेत्र गोहपारू, संदीप सिंह चौहान वनरक्षक, परिक्षेत्र शहडोल, सुरेश कुमार बैगा वनरक्षक, परिक्षेत्र शहडोल, अविनाश सिंह वनरक्षक, परिक्षेत्र शहडोल एवं अन्य की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

और नया पुराने