कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा 02 वर्षों से फरार चल रहा वारण्टी गिरफ्तार
अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान के निर्देशन में थाना कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा 02 वर्षों से फरार चल रहे वारण्टी किशन पराते निवासी पुरानी सब्जी मंडी अनूपपुर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनूपपुर के द्वारा अपराध क्रमांक 385/16 धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) बी एन एस के न्यायालय विचाराधीन प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी
किशन पराते पिता राजू पराते उम्र करीब 40 साल निवासी पुरानी सब्जी मंडी अनूपपुर का गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया है।
गुरुवार की सुबह टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक रघुराज सिंह प्रधान आरक्षक राजकुमार साहू , आरक्षक अमित यादव की टीम के द्वारा उक्त फरार वारंटी को गिरफ्तार कर किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें