शहडोल:वन परिक्षेत्र शहडोल में ऑपरेशन वाइल्ड ट्रैप–II के दौरान अवैध कोयला परिवहन पकड़े जाने एवं वन अमले पर हमले की घटना

वन परिक्षेत्र शहडोल में ऑपरेशन वाइल्ड ट्रैप–II के दौरान अवैध कोयला परिवहन पकड़े जाने एवं वन अमले पर हमले की घटना

शहडोल। वन सुरक्षा के तहत् आपरेशन वाईल्ड ट्रैप-II हेतु गश्ती के दौरान 09 फरवरी 2026 को हुई घटना का विवरण 9 फरवरी 2026 को रात्रि के समय वन परिक्षेत्र अधिकारी शहडोल मुखबिर की सूचना पर खितौली बीट के सीमा से 250 मीटर अंदर सोन नदी की घोरसू नाला से अवैघ कोयला के परिवहन में लिप्त ट्रेक्टर ट्रॉली को रोककर कार्यवाही के दौरान वाहन मालिक चिंटू परिहार एवं उनके द्वारा लाये गये 30 से 40 कोयला माफिया संगठित होकर आये एवं वाहन को वन स्टाफ एवं ग्राम वन समिति खेतौली के ग्रामीणों को धमकाकर एवं वाहन में भारित कोयला उमरटोला के सांस्कृतिक मंच के सामने तिराहे पर अनलोड कर वाहन को छुड़वा कर ले गये। तत्पश्चात आपरेशन वाईल्ड ट्रैप-प्प् के तहत् वनों की गश्ती करते हुये वन परिक्षेत्र शहडोल का वन अमला, डॉगस्कॉड के हमराह गश्ती करते हुये श्यामडीह, बडखेरा होते हुये पटासी की ओर जाते समय जैसे ही टीम बडखेरा ग्राम के पास पहॅुची, तभी वहॉ पर एकत्र बेटन सिंह उर्फ ब्रजेश सिंह, चिंटू सिंह एवं महेश सिंह एवं अन्य 30-40 लोगो के साथ परिक्षेत्र शहडोल स्टाफ की गाड़ी रोककर लोगो द्वारा गाली गलौज एवं अभद्रता की गई एवं वहॉ उपस्थित लोगो द्वारा वनमण्डलाधिकारी के नाम से गाली गलौज एवं अभद्रता की गई तथा परिक्षेत्र शहडोल की टीम को गाड़ी से खीचकर हाथा-पाई की गई एवं जान से मारने की धमकी देकर यह बोला गया कि अगर दोबारा इस क्षेत्र में दिखे तो गोली मार देगे। किसी तरह से टीम अपनी जान बचाकर वहॉ से सुरक्षित निकल पायी। तत्पश्चात परिक्षेत्राधिकारी शहडोल एवं वन अमला थाना सोहागपुर पहुंचकर प्राथमिकी रिपोर्ट के लिए आवेदन दिये।

Post a Comment

और नया पुराने