सक्ती:सक्ती वन परिक्षेत्र में अवैध लकड़ी भण्डारण पर बड़ी कार्यवाही, दो आरा मशीनों से भारी मात्रा में अर्जुन प्रजाति की लकड़ी जब्त

सक्ती वन परिक्षेत्र में अवैध लकड़ी भण्डारण पर बड़ी कार्यवाही, दो आरा मशीनों से भारी मात्रा में अर्जुन प्रजाति की लकड़ी जब्त

सक्ती । वन परिक्षेत्र सक्ती अंतर्गत अवैध लकड़ी भण्डारण के विरुद्ध वन विभाग द्वारा सख्त कार्यवाही करते हुए दो आरा मशीनों पर छापामार कार्यवाही की गई। यह कार्रवाई ग्राम तुषार एवं जैजैपुर क्षेत्र में संचालित आरा मशीनों में की गई, जहां बड़ी मात्रा में अर्जुन प्रजाति की लकड़ी अवैध रूप से भण्डारित पाई गई। वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम तुषार में संचालित  राम टिम्बर आरा मशीन की जांच के दौरान परिसर में 462 नग अर्जुन प्रजाति के लठ्ठे पाए गए, जिनका कुल आयतन 97.200 घन मीटर आंका गया। इसके साथ ही मौके से 02 नग बैंड सॉ मशीन भी जब्त की गईं। इसी प्रकार जैजैपुर में संचालित जी.आर. आरा मशीन में निरीक्षण के दौरान 530 नग अर्जुन प्रजाति के लठ्ठे पाए गए, जिनका कुल आयतन 109.192 घन मीटर मापा गया। यहां से 01 नग बैंड सॉ मशीन भी जब्त की गई। वन अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक जांच में लकड़ी के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसके चलते अवैध भण्डारण की आशंका के आधार पर जब्ती की कार्रवाई की गई। अवैध लकड़ी को जप्त किया गया है। वन विभाग द्वारा प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم