अनूपपुर:अवैध रेत परिवहन पर रामनगर पुलिस की कार्यवाही, आईसर ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक CG 16 CG 5465 जप्त

अवैध रेत परिवहन पर रामनगर पुलिस की कार्यवाही, आईसर ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक CG 16 CG 5465 जप्त


अनूपपुर से अजय केवट की रिपोर्ट

अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक  मोती उर रहमान  के निर्देशन, मार्गदर्शन में थाना रामनगर पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन करते जमुड़ी घाट, केवई नदी क्षेत्र में  रामनगर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त कर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया है।

दिनांक 09 फरवरी 2026 को प्रातः थाना रामनगर पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आईसर ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक CG 16 CG 5465 द्वारा जमुड़ी घाट से अवैध रूप से रेत का खनन कर परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची, जहाँ ट्रैक्टर चालक ठाकुर सिंह पिता बाबूलाल सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम ऊरा को ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगभग 01 घन मीटर अवैध रेत अनुमानित कीमत ₹2,000/- , आईसर ट्रैक्टर-ट्रॉली — अनुमानित कीमत ₹8,00,000/- कुल जप्ती — ₹8,02,000/- को ज़ब्त किया गया है ।

पुलिस द्वारा अवैध रेत एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर ही जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 38/2026, धारा 303(2), 317(5) बीएनएस तथा 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

            इस प्रभावी कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुमित कौशिक के कुशल नेतृत्व में प्रधान आरक्षक 31 निरंजन खलखो, आरक्षक अनुराग भार्गव एवं आरक्षक 219 मुमताज अहमद का सराहनीय योगदान रहा।




Post a Comment

और नया पुराने