शहडोल:“ऑपरेशन वाइल्ड ट्रैप के तहत केलमनिया जंगल में जंगली सुअर शिकार प्रकरण का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

“ऑपरेशन वाइल्ड ट्रैप के तहत केलमनिया जंगल में जंगली सुअर शिकार प्रकरण का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार


अनूपपुर से अजय केवट की रिपोर्ट

शहडोल। शहडोल जिले के वन परिक्षेत्र अंतर्गत केलमानिया के जंगल में वन संरक्षक वन वृत्त शहडोल महेन्द्र प्रताप सिंह (भा0व0से0) के निर्देशन एवं वनमण्डलाधिकारी दक्षिण शहडोल सुश्री श्रद्धा पन्द्रे (भा0व0से0) के कुशल मार्गदर्शन एवं उप वनमण्डलाधिकारी सोहागपुर संतोष कुमार शुक्ला के निर्देशन मे दिनॉक 08.02.2026 को वन परिक्षेत्र शहडोल के स्टाफ द्वारा ऑपरेशन वाईल्ड ट्रैप प्प् के दौरान बीट केलमनिया के कक्ष क्रमांक/ पी एफ 796 के ग्राम अहिरगवा के खासरमाटी टोला जिला अनूपपुर के पास जंगली सुअर की चीख सुनाई दी। वन स्टाफ आवाज की ओर गये एवं तभी कुछ दूर पर खाई पास धुंआ उठता दिखा जहॉ पर जाकर देखा तो वहॉ पर एक जंगली सुअर मृत अवस्था में पड़ा दिखाई दिया वहॉ पर स्थल का निरीक्षण किया जहॉ एक कुल्हाड़ी पड़ी मिली। बाद डॉग स्कॉड एवं डॉग जीनी की मदद से मौका स्थल का सर्च कराया गया। सर्च के दौरान डॉग जीनी आरोपियों के घर के तलाशी में जंगली सुअर को फसाने वाला फंदा प्राप्त किया गया। जहॉ आरोपी मैकू सिंह पिता बेसाहन सिंह उम्र 50 वर्ष एवं ज्ञान सिंह श्याम पिता कतकू सिंह उम्र 42 वर्ष को पकड़ा गया। आरोपियों द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया। जिनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुये वन अपराध प्रकरण क्रमांक/20384/20 दिनॉक 20 दिनॉक 08.02.2026 पंजीबद्ध कर दोनो आरोपियों को माननीय न्यायालय जिला शहडोल के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहॉ से माननीय न्यायालय द्वारा उक्त दोनो आरोपियों को जिला जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में वन परिक्षेत्राधिकारी शहडोल रामनरेश विश्वकर्मा, परिक्षेत्र सहायक सिंहपुर राकेश द्विवेदी, बीटप्रभारी अंतरा अविनाश सिंह, बीटगार्ड नरवार राहुल शर्मा, बीटगार्ड जमुई सुरेश कुमार बैगा, बीटगार्ड जोधपुर रामकिशोर बैगा, बीटगार्ड केलमनिया सरस्वती बैगा, एवं अन्य की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।




Post a Comment

और नया पुराने