कॉबिंग गस्त के दौरान बिजुरी पुलिस द्वारा लंबे समय से फरार चल रहे 06 वारंटियों की गिरफ़्तारी
अनूपपुर। 12 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के द्वारा कोबिंग गस्त कर फरार आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया था जिसके परिपालन में अति पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी नवीन तिवारी जी के मार्गदर्शन में कॉम्बिंग गस्त के दौरान बिजुरी पुलिस द्वारा 04 स्थायी ,01 वसुली और 01 गिरफ्तारी वारंटी कुल 06 वारंटीयों की तामीली की गई |
जिसमें माननीय न्यायालय अरविन्द कुमार बरला न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय कोतमा के प्र.क्र. 612/23 धारा 294,323,506,34 ताहि के स्थाई वारंटी राकेश साहू पिता स्व. जानकी साहू उम्र 30 वर्ष निवासी नन्दगांव, प्र.क्र.1191/23 धारा 34ए आबकारी एक्ट के स्थाई वारंटी रामबिहारी जायसवाल पिता मिठ्ठु जायसाल उम्र 45 वर्ष निवासी पडरीपानी बिजुरी ,प्र.क्र. 13003/23 धारा 13 जुआ एक्ट के स्थाई वारंटी संतोष कुमार पटेल पिता नत्थु पटेल उम्र 46 वर्ष निवासी माईनस कालोनी बिजुरी, प्र.क्र. 703/19 धारा 304ए, 288 भादवि के स्थाई वारंटी प्रेमचन्द गुप्ता पिता बच्चालाल गुप्ता उम्र 64 वर्ष निवासी भगता, आरसीटी नंबर 572/2024 धारा 294, 323, 506, 34 ताहि के गिरफ्तारी वारंटी लीलाबाई पाव पति राजकुमार पाव उम्र 40 वर्ष निवासी भालुगुडार , माननीय न्यायालय अमनदीप सिंह छावडा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय कोतमा के प्र.क्र. एमजेसीआर/150/2024 धारा 125(3) हिन्दू गोद रखरखाव अधि. 1956 के 4,60,000 रुपये का वसुली गिरफ्तारी वारंटी नीलेश श्रीवास्तव पिता दीनानाथ श्रीवास्तव उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम बिछिया थाना अमलाई जिला शहडोल को गिरफ्तारी कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिजुरी विकास सिंह , एसआई मनीम टोप्पो,सउनि उदय प्रजापित , प्र.आर. सतीष मिश्रा, आर. लक्ष्मण डांगी, आर. विश्वजीत मिश्रा, आर. रवि सिंह, आर. राजदेव सिंह, आर. सत्यभान सिंह आर. आनंद बैस की विशेष भूमिका रही ।

إرسال تعليق