युवती के अपहरण के आरोपियों को स्कॉर्पियो वाहन सहित 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
अनूपपुर। 13 मार्च 2026 को थाना जैतहरी में पीड़िता द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें बताया गया कि जयप्रकाश राठौर द्वारा उसे जबरन स्कॉर्पियो वाहन में बैठाकर विवाह के उद्देश्य से अपहरण किया।युवती की रिपोर्ट पर थाना जैतहरी में अपराध कायम कर विवेचना में लिया l
पीड़िता ने बताया कि वह पैरामेडिकल कॉलेज शहडोल में अध्ययनरत है। लगभग तीन वर्ष पूर्व उसकी इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से जयप्रकाश राठौर (निवासी चोरभठी) से पहचान हुई थी। फोन पर हुई बातचीत में जयप्रकाश ने उससे विवाह करने की बात कही, लेकिन पीड़िता ने स्पष्ट किया कि वह केवल अपने माता-पिता की इच्छा अनुसार ही विवाह करेगी और दिनांक 28.02.2026 से वह अपने बड़े पापा के घर जैतहरी में आकर रह रही थी। दिनांक 13.03.2026 को दोपहर में जब वह अपनी सहेली के साथ घर के बाहर बैठी थी। तभी एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी से जयप्रकाश राठौर, जिसने अपना चेहरा साफे से ढका था ने पीड़िता को जबरन गाड़ी में बैठाकर अपहरण कर लिया। वाहन में चालक सहित एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था।
सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्परता से वाहन और आरोपियों का पीछा किया। जयप्रकाश ने पिपरिया में पीड़िता को छोड़कर भाग गया। वहां ग्रामीण और पीड़िता के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। उसके भाई और मामा पिपरिया पहुंचकर पीड़िता को सुरक्षित वापस ले आए। पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए। जैतहरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज कुछ घंटे में अपहरण में शामिल आरोपियों की कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया है l
गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी
1. जयप्रकाश राठौर, पिता ललन राठौर, उम्र 23 वर्ष, निवासी चोरभठी थाना जैतहरी ।
2. शुभम राठौर, पिता दुलारे राठौर, उम्र 23 वर्ष, निवासी बेला, थाना अनूपपुर (म.प्र.)
3. सागर पटेल, पिता संतोष पटेल, उम्र 22 वर्ष, निवासी मौहरी, थाना कोतवाली अनूपपुर ।
घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक MP65 ZB 4472 को जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय अनूपपुर में पेश किया गया जहां से रिमांड पर जिला जेल अनूपपुर भेजा गया है ।
इस कार्यवाही में सक्रिय भूमिका निभाने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी
थाना प्रभारी जैतहरी निरीक्षक अमर वर्मा, उनि. अमर लाल यादव, उनि. जे.पी.एच. तिर्की, सहायक उप निरीक्षक विनोद विश्वकर्मा, प्र.आर. राजकुमार मार्को, प्र.आर. संतोष जायसवाल, प्र.आर. विजयानंद पाण्डे, प्र.आर. श्रीश्याम शुक्ला, आरक्षक मनीष सिंह तोमर, आरक्षक विजय प्रताप सिंह की सराहनीय भूमिका रही l
उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर तथा एसडीओपी पुष्पराजगढ़ के मार्गदर्शन में की गई।

एक टिप्पणी भेजें