शहडोल:रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 13 से 15 मार्च तक शहडोल में

रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 13 से 15 मार्च तक शहडोल में

शहडोल। समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब शहडोल द्वारा रोटरी क्ल्ब शहडोल मंडला मैकल एवं जबलपुर राजकृष्ण तन्खा फाउन्डेशन के सहयोग से तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 13 मार्च से 15 मार्च 2026 तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक शासकीय आई.टी.आई., रीवा रोड, शहडोल में आयोजित होगा।

शिविर में देश-विदेश के अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा आधुनिक तकनीकों की सहायता से विभिन्न प्रकार के रोगों की निःशुल्क जांच, परामर्श एवं आवश्यक ऑपरेशन किए जाएंगे। शिविर में चिरायु मेडिकल काॅलेज एवं हास्पिटल भोपाल, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग मध्यप्रदेश शासन के सहयोग से आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

शिविर में सुपर स्पेसलिटी विभागों के विशेषज्ञों द्वारा मेडिसिन कैंसर रोग रीड़ से संबंधित बीमारियां, हड्डी रोग, छाती एवं स्वास्थ्य से संबंधित बीमारियां, आंख, नाक-कान-गला, दांत, हड्डी, स्त्री रोग, त्वचा रोग, बच्चों के रोग, कृत्रिम गर्भादान, ह्रदय रोग, मानसिक बीमारियों, मूक बधिर बच्चों की जांच, कटे-फटे ओंठ, किडनी रोग, घुटनों से संबंधित बीमारियां, मल-मूत्र रोग सहित कई अन्य बीमारियों की जांच और उपचार किया जाएगा। इसके अलावा जरूरतमंद मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उचित परामर्श भी दिया जाएगा। शिविर में नशामुक्ति केन्द्र, विभिन्न प्रकार की सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, लेप्रोस्कोपिक, पद्धति से पथरी एवं पेट, हार्निया, हाईड्रोसिल, पाईल्स, मोतियाबिंद, की सर्जरी की जाएंगी। 

शिविर में आने वाले रोगियों से बीपीएल कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, परिचय पत्र, समग्र आईडी, संबल योजना कार्ड, तथा खाद्यान्न पात्रता पर्ची लाने के लिए कहा गया है। डिजिटल हेल्थ कार्ड बनावाने के लिए आधार कार्ड एवं आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नम्बर भी साथ लाने के लिए कहा गया है। जटिल रोग एवं आपरेशन के मरीजों को शिविर स्थल से चिरायु अस्पताल भोपाल तक लाने ले जाने, भोजन, जांच, आपरेशन एवं दवाईयों की व्यवस्था आयुष्मान कार्ड न होने की स्थिति में भी निःशुल्क की जाएगी।  

आयोजकों ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और जरूरतमंद मरीजों को भी शिविर की जानकारी दें, ताकि वे समय पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

Post a Comment

और नया पुराने