शहडोल: 14 से 15 वर्षीय बच्चियो को एचपीवी का जीवनरक्षक टीका अवश्य लगवाएं

 14 से 15 वर्षीय बच्चियो को एचपीवी का जीवनरक्षक टीका अवश्य लगवाएं 

जिले में 1066 बच्चियो को लगाया गया एचपीवी का टीका 

शहडोल। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. राजेश मिश्रा ने जानकारी दी है कि  जिले में 28 फरवरी से 31 मई 2026 तक राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है जिसमेे 14 से 15 वर्षीय बेटियो को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी का टीका लगाया जा रहा है। 

    उन्होंने बताया कि 18 मार्च 2026 तक की स्थिति में जिले में अभी तक 1066 बच्चियो को सर्वाइकल कैंसर से बचावं के लिए एचपीवी का टीका लगाया गया एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 11051 एचपीवी टीके का लक्ष्य निर्धारित किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य  अधिकारी ने बताया कि  शहडोल जिले के  मेडिकल काॅलेज, जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल ब्यौहारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढार,सिंहपुर, गोहपारू जयसिंहनगर एवं निपनिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी का टीका निःशुल्क लगाया जा रहा है। 

      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. राजेश मिश्रा ने कहा कि एचपीवी वैक्सीनेशन सर्वाइकल कैंसर से बचाव का अत्यंत कारगर और प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की भ्रांतियों से दूर रहें और अपनी 14 से 15 वर्षीय बच्चियो को एचपीवी का जीवनरक्षक टीका अवश्य लगवाएं। 

  उन्होंने कहा कि एचपीवी टीकाकरण के संबंध में सोशल मीडिया में प्रसारित भ्रामक एवं तथ्यहीन खबरो से दूर रहें। सर्वाइकल कैंसर के बचाव के लिए एचपीवी का टीका अत्यंत आवश्यक है, इससे  कोई भी साइड इफेक्ट नही होता है।

Post a Comment

और नया पुराने